Uttarakhand Weather Update चार धाम यात्रा कर रहे हैं तो सावधान, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें। आने वाले 4 दिनों तक मौसम विभाग में उत्तराखंड के सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Char Dham Weather Update 27 June
रुद्रप्रयाग: अगर आप भी चार धाम यात्रा करने की सोच रहे हैं तो जरा सावधान हो जाइए क्योंकि उत्तराखंड में इस समय मौसम बेहद खराब हो रखा है।
Uttarakhand Char Dham Weather Update
आने वाले 4 दिनों तक मौसम विभाग में उत्तराखंड के सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में चार धाम की यात्रा जरा भी सुरक्षित नहीं है ।इसलिए अगर आप कुछ दिनों तक यात्रा को अवॉइड कर सकते हैं तो उसको अवॉइड करिए और अगर यात्रा पर जा रहे हैं तो सावधानी बरतिए। तीर्थयात्रियों की थोड़ी सी भी लापरवाही से उनकी परेशानी दोगुनी हो सकती है। उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में आईएमडी की ओर से अलर्ट जारी किया गया है ऐसे में तीर्थ यात्रियों से अपील है कि चारधाम यात्रा पर जाने से पहले मौसम का पूर्वानुमान का अपडेट जरूर ले लें। 22 अप्रैल से उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू हो गई थी मगर अब मानसून की दस्तक के साथ में चार धाम यात्रा के दौरान जगह-जगह सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं, पत्थरों से मलबा गिर रहा है। आगे पढ़िए
Uttarakhand Weather Update
ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि पूरी एहतियात के साथ ही यात्रा करें। मौसम विभाग के अनुसार 8 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वे जिले हैं बागेश्वर, हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और पिथौरागढ़। इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। वहीं अन्य जिलों में आकाशीय बिजली चमकने एवं तीव्र हवा चलने की चेतावनी जारी कर दी है। मौसम निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि 30 जून तक प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों से यात्रा को परहेज करने की अपील की गई है और नदी एवं नालों के किनारे पर ना जाने की भी अपील की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि सभी जिलों के आपदा प्रबंधन एवं जिला अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रख दिया है। जनपद रुद्रप्रयाग में भारी बारिश को देखते हुए सोनप्रयाग में केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। इस बार यात्रा को अगले आदेश तक रोका गया है। रुद्रप्रयाग के जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने यह जानकारी दी।