Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: राज्य सिविल सेवा के 14 तहसीलदारों की डीपीसी ( departmental promotion commitee) के उपरांत डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नति मिल गई है।
वर्तमान में तहसीलदार के पदों पर कार्यरत यशवीर सिंह, अमृता शर्मा, विपिन पंत, चंद्रशेखर, नीलू चावला, श्रेष्ठ गुनसोला, मंजू राजपूत, मुकेश रमोला, पूनम पंत, नवाजिश खलीक, शालिनी मौर्य, आशीष घिल्डियाल, मनजीत सिंह गिल व अबरार को एसडीएम के पदों पर पद्दोन्नति मिल गई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा नियमित चयन के आधार पर इन तहसीलदारों को 30 मई को की गयी संस्तुति के क्रम में डिप्टी कलेक्टर के पद पर प्रोन्नत किया जाता है। अलबत्ता यह सभी अधिकारी कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष के लिए परिवीक्षाकाल पर रहेंगे। परिवीक्षा काल यानी कि किसी भी कर्मचारी की नियुक्ति को स्थायी रूप से घोषित करने हेतु सरकार द्वारा 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि को निर्धारित किया है जिसे पूर्ण करने के पश्चात् ही कर्मचारी को उसके पद पर स्थायी किया जाता है।