Uttarakhand Weather Update 28 June बारिश से ग्रामीण इलाकों की सड़कें सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। प्रदेश में 56 ग्रामीण सडकें बंद हैं। जिस वजह से जरूरी सामान की किल्लत होने लगी है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 28 June
पिथौरागढ़: बारिश का मौसम लोगों के लिए राहत लाता है, लेकिन उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य के लिए ये किसी आफत से कम नहीं हैं।
Uttarakhand Weather Update 28 June
इन दिनों पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है, जिसके साइड इफेक्ट भी साफ नजर आ रहे हैं। कहीं सड़कें भूस्खलन से प्रभावित हो रही हैं, तो कई जगह बिजली-पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। मोटर मार्गों के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण इलाकों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। आज भी राहत नहीं मिलेगी। सात पर्वतीय जिलों में आज (बुधवार) को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से नैनीताल, चम्पावत, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आगे पढ़िए
Uttarakhand Weather Orange Alert 28 June
अन्य जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछार की कई दौर की बारिश होने के आसार है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं। चट्टान गिरने से सड़कें और राजमार्ग प्रभावित होने की संभावना है। बारिश से हुए नुकसान की बात करें तो प्रदेश में सड़कों के बंद होने का सिलसिला जारी है। मंगलवार देर शाम तक लोनिवि की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में 59 सड़कें बंद थीं। बारिश से ग्रामीण इलाकों की सड़कें सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। प्रदेश में 56 ग्रामीण सडकें बंद हैं। लोनिवि की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 123 बंद सड़कों में से मंगलवार देर शाम तक 64 सड़कों को खोल दिया गया था। जबकि 59 सड़कें अब भी बंद हैं। सड़कों को खोलने के लिए जगह-जगह जेसीबी तैनात की गई हैं।