उत्तराखंड के 7 जिलों में मूसलाधार बारिश-भूस्खलन का अलर्ट, 36 जगहों पर तैनात हुई फोर्स

Uttarakhand Weather Alert प्रदेशभर में भारी बारिश, हाई अलर्ट पर एसडीआरएफ, 36 संवेदनशील स्थानों पर फोर्स तैनात
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: uttarakhand weather orange alert force deployed in 36 sensitive places
Image: uttarakhand weather orange alert force deployed in 36 sensitive places

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में मॉनसून के दस्तक देने के बाद से ही प्रदेशभर में भारी बारिश का सिलसिला जारी है।

Uttarakhand weather orange alert

लगभग सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड्स हो रही हैं। वहीं खराब मौसम को देखते हुए एसडीआरएफ जवानों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश गए हैं। जबकि 36 संवेदनशील स्थानों पर रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं। प्रदेश में मानसून की सक्रियता को देखते हुए आपात स्थिति से निपटने को एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में आपात बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीआरएफ जवानों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए। प्रदेश के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में 36 रेस्क्यू टीमों को तैनात की गई हैं।

Force deployed in 36 sensitive places in uttarakhand

मौसम विभाग की ओर से नैनीताल, चम्पावत, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछार की कई दौर की बारिश होने के आसार है। आपदा वाले इलाकों में भूस्खलन हो सकता है। चट्टान गिरने से सड़कें और राजमार्ग प्रभावित होने की संभावना है। वहीं सड़कों के अवरुद्ध होने का सिलसिला भी शुरु हो गया है। मंगलवार देर शाम तक लोनिवि की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में 59 सड़कें बंद थीं, जिनमें से 56 ग्रामीण सडकें बंद हैं। लोनिवि की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 123 बंद सड़कों में से मंगलवार देर शाम तक 64 सड़कों को खोल दिया गया था। जबकि 59 सड़कें अब भी बंद बताई जा रही हैं।