Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: धार्मिक तीर्थस्थल उत्तराखंड की विशेष पहचान हैं। इस पहचान को बनाए रखने के लिए धर्मस्थलों के सौंदर्यीकरण और वहां सुविधाएं विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसी कड़ी में हरिद्वार के हरकी पैड़ी क्षेत्र को भी सजाया-संवारा जाएगा। इसके लिए 5.44 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही प्रस्तावित मॉडल भी तैयार कर लिया गया है। जल्द ही श्रद्धालु देवभूमि के इस पावन स्थान को नए कलेवर में देखेंगे। यहां श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरकी पैड़ी क्षेत्र का सौंदर्यीकरण धर्मनगरी की पारंपरिक शैली, आस्था और मर्यादा के अनुरूप किया जाएगा। आगे पढ़िए
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि सौन्दर्यीकरण के लिए कुल 5.44 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। निर्माण का शिलान्यास मुख्यमंत्री जल्द ही करेंगे। हरकी पैड़ी पुलिस चौकी व आसपास के क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण के लिये 1.53 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसी तरह विष्णु पुल को पारम्परिक शैली में लकड़ी से निर्मित कराया जाएगा। इसके ऊपर शेड होगा। जिससे श्रद्धालुओं का जाड़ा, गर्मी व बरसात से बचाव होगा। इसके लिए 3.91 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। हरकी पैड़ी पर न सिर्फ सुविधाएं विकसित की जाएंगी, बल्कि यहां की साफ-सफाई पर भी खास ध्यान दिया जाएगा। यहां नए निर्माण भी किए जाएंगे, ताकि हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।