उत्तराखंड में स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी, फ्री में मिलेगी JEE और NEET की कोचिंग.जानिए डीटेल

सरकारी स्कूल के छात्रों को जेईई और नीट की कोचिंग दी जाएगी, वो भी बिल्कुल मुफ्त। शुरुआत में यह कार्यक्रम पांच जिलों में चलेगा।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand school Coaching Free: JEE NEET coaching free for government school students in Uttarakhand
Image: JEE NEET coaching free for government school students in Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड सरकार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अभिनव पहल करने जा रही है।

Uttarakhand School Students Free Coaching

सरकारी स्कूल के छात्रों को जेईई और नीट की कोचिंग दी जाएगी, वो भी बिल्कुल मुफ्त। शुरुआत में यह कार्यक्रम पांच जिलों में चलेगा। कार्यक्रम के तहत हर चयनित जिले से आठ छात्रों को कोचिंग दी जाएगी। शिक्षकों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वो अपने स्कूलों में छात्र-छात्राओं को मुफ्त कोचिंग दे सकें। शुरूआत में पांच जिलों के 40 छात्र-छात्राओं को यह कोचिंग दी जाएगी। मंगलवार को इसे लेकर अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन और शिक्षा विभाग के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए। शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में बताया गया कि अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन रुरल इंडिया सपोर्टिंग ट्रस्ट के सहयोग से इस कार्यक्रम को चलाएगा। शुरूआत में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दो साल के लिए इस कार्यक्रम को लिया गया है। आगे पढ़िए

Uttarakhand JEE NEET Coaching Free

कार्यक्रम के सफल होने पर इसे तीन साल के लिए आगे बढ़ाया जाएगा। बालिका शिक्षा पर फोकस रखते हुए उन्हें मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। कोचिंग के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं का चयन होगा। इसमें फैकल्टी फाउंडेशन की होगी। इसके अलावा डायट में तीन सौ शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक शुरूआत में राज्य के पांच जिलों देहरादून, चंपावत, पौड़ी, ऊधमसिंहनगर और अल्मोड़ा जिले में इस कार्यक्रम को चलाया जाएगा। कार्यक्रम के सफल होने पर अन्य जिलों में भी छात्रों को मुफ्त कोचिंग देने की शुरुआत की जाएगी। शिक्षा विभाग की इस योजना से उन छात्रों को फायदा होगा, जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से कोचिंग नहीं ले पाते। अब वो बिना कोई फीस दिए जेईई और नीट की कोचिंग ले सकेंगे।