उत्तराखंड के 8 जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना, लोगों से सावधान रहने की अपील

आज देहरादून, नैनीताल, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के निवासियों को सावधान रहने की जरूरत है, यहां भारी बारिश होने की संभावना है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update : Uttarakhand Weather Update 29 June
Image: Uttarakhand Weather Update 29 June

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में लगातार जारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Uttarakhand Weather Update 29 June

बुधवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के बीच भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं। इससे 51 सड़कें बंद हो गईं। आज भी पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी रहेगा। 8 जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है, इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज देहरादून, नैनीताल, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के निवासियों को सावधान रहने की जरूरत है, यहां भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ स्थानों पर भी बारिश हो सकती है। आईएमडी द्वारा उत्तराखंड राज्य के लिए जारी तत्कालिक मौसम अलर्ट के मुताबिक नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, ऊधमसिंहनगर, अल्मोड़ा व पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही तेज बारिश के कई दौर होने की संभावना है। आगे पढ़िए

Uttarakhand weather orange alert

इसे लेकर तीन घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के लोग भी सावधान रहें। प्रदेश में मौसम खराब है, जिससे चारधाम यात्रा भी प्रभावित हो रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा पर आ रहे यात्रियों से निवेदन किया है कि वो मौसम विभाग की ओर से दिए गए अलर्ट को देखते हुए देवभूमि में प्रवेश करें। चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की गई है। आप भी चारधाम या पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा पर निकल रहे हैं तो सावधानी बरतें। खराब मौसम में हादसे की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए अगर संभव हो तो खराब मौसम में पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा से बचें। सुरक्षित रहें और अपना ख्याल रखें।