उत्तराखंड में 22 IAS, 5 PCS समेत 36 अफसरों का ट्रांसफर, पढ़ लीजिए पूरी लिस्ट

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 22 आईएएस व पांच पीसीएस अफसर समेत कुल 36 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
IAS PCS Transfer Uttarakhand: 36 officers transferred in Uttarakhand
Image: 36 officers transferred in Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड के प्रशासनिक महकमे में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है।

36 officers transferred in Uttarakhand

सीएम पुष्कर धामी के निर्देश पर कई अधिकारियों से पुरानी जिम्मेदारी वापस ले ली गई, तो कई को नए प्रभार दिए गए। 22 आईएएस व पांच पीसीएस अफसर समेत कुल 36 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। किसे क्या जिम्मेदारी दी गई है, ये जानने के लिए राज्य समीक्षा के साथ जुड़े रहें। आईएएस उदयराज सिंह को ऊधमसिंहनगर जिले का डीएम बनाया गया है। यहां युगल किशोर पंत डीएम के पद पर तैनात थे। उन्हें अब वापस अपर सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस राधिका झा को सचिव समाज कल्याण तथा आयुक्त समाज कल्याण बनाया गया है। आईएएस मनीषा पंवार से अध्यक्ष उत्तराखंड परिवहन निगम का पदभार हटाया गया है। लालरीन लियना फैनई को उत्तराखंड परिवहन निगम के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। आगे पढ़िए

IAS PCS Transfer Uttarakhand

हरिचंद्र सेमवाल को महानिदेशक संस्कृति की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह चंद्रेश कुमार यादव को परियोजना निदेशक उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास रीजेंसी बनाया गया है। रणवीर सिंह चौहान को अपर सचिव पेयजल की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस रंजना को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा की जिम्मेदारी से नवाजा गया है। आईएएस आर राजेश कुमार से मिशन निदेशक एनएचएम की जिम्मेदारी वापस ली गई, अब उन्हें मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की जिम्मेदारी दी गई है। श्री रविशंकर को अपर सचिव कौशल विकास व सेवायोजन की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस धीराज सिंह गर्ब्याल को उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण बनाया गया है। योगेंद्र यादव को अपर सचिव समाज कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है। आनंद श्रीवास्तव को प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम बनाया गया है। रोहित मीणा मिशन निदेशक एनएचएम बनाए गए हैं। जबकि नवनीत पांडे को निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना की जिम्मेदारी दी गई।