एक जुलाई से महंगा होगा देहरादून-दिल्ली का सफर, टोल शुल्क की नई दरें जान लीजिए-
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: delhi dehradun toll tax new rate list
देहरादून: अगर आप भी दिल्ली से देहरादून बाया रोड जाने की सोच रहे हैं तो जरा अपनी जेब ढीली करने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि दिल्ली से देहरादून तक का सफर अब महंगा होने जा रहा है।
Delhi dehradun toll tax increased
एक जुलाई से वाया मेरठ दिल्ली का सफर महंगा हो गया है। टोल शुल्क में वृद्धि होने से दिल्ली जयपुर मेरठ आगरा गुरुग्राम फरीदाबाद आदि शहरों को जाने वाली बसों व टैक्सी के किराये पर असर पड़ेगा। हालांकि उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि एक जुलाई से बसों के किराये में वृद्धि नहीं की जाएगी। मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा में व्यावसायिक वाहनों के शुल्क में वृद्धि होने जा रही है। हालांकि, निजी वाहनों का टोल शुल्क नहीं बढ़ाया जा रहा, लेकिन बस और टैक्सी आदि का टोल शुल्क बढ़ने से यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। आगे पढ़िए
Delhi dehradun toll tax new rate list
बताया जा रहा कि टोल शुल्क में पांच रुपये से दस रुपये तक की वृद्धि होगी। एक जुलाई से वाया मेरठ दिल्ली का सफर महंगा हो जाएगा। टोल शुल्क में वृद्धि होने से दिल्ली, जयपुर, मेरठ, आगरा, गुरुग्राम, फरीदाबाद आदि शहरों को जाने वाली बसों व टैक्सी के किराये पर असर पड़ेगा। हालांकि, उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि एक जुलाई से बसों के किराये में वृद्धि नहीं की जाएगी। निजी कार, जीप एवं वैन के किराए में वृद्धि नहीं हुई है। पहले इनसे 110 टोल टैक्स वसूला जाता था और अब भी 110 ही वसूला जाएगा।टैक्सी, मैक्सी कैब का टोल टैक्स बढ़ाकर 195 कर दिया गया है। पहले इनसे 190 लिए जाते थे। ट्रक एवं बसों का शुल्क भी बढ़ाकर 190 कर दिया गया है। पहले बसों एवं ट्रक से 185 लिए जाते थे।