अगले 1 महीने हरिद्वार-ऋषिकेश जाने से पहले जान लीजिए ट्रैफिक प्लान, नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई

आने वाले श्रावण में जान लीजिए ऋषिकेश और हरिद्वार का ट्रैफिक प्लान, बड़ी संख्या में श्रद्धालु ऋषिकेश की ओर रुख करेंगे।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Rishikesh Haridwar Traffic Plan: Rishikesh Haridwar Traffic Plan for Shravan Month
Image: Rishikesh Haridwar Traffic Plan for Shravan Month

हरिद्वार: 6 जुलाई से श्रावण शुरू हो जाएंगे।शिवभक्तों के लिए यह दिन बेहद खास हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ऋषिकेश की ओर रुख करेंगे।

Rishikesh Haridwar Traffic Plan

इस बीच ट्रैफिक प्लान बना लिया गया है ताकि यात्रियों की यात्रा सुगम रहे। इस बीच लक्ष्मणझूला पुल बंद होने के बाद कांवड़ यात्रा में जानकी सेतु विकल्प बनने जा रहा है। वहीं टिहरी जनपद पुलिस की ओर से नीलकंठ महादेव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को रामझूला पुल से भेजा जाएगा और जानकी सेतु से इनकी वापसी होगी। कांवड़ व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक देहात कमलेश उपाध्याय को कांवड़ मेला व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। बताया कि थ्रीलेन जानकी सेतु में मध्य लाइन कांवड़ यात्रियों के लिए और किनारे की दोनों लाइन स्थानीय व्यक्तियों के दोपहिया के आवागमन के प्रयोग में लाई जाएगी। आगे पढ़िए

Traffic Plan for Shravan Month

कांवड़ मेला के दौरान हरिद्वार से आने वाला ट्रैफिक नेपाली फार्म श्यामपुर से नटराज होते हुए वाया ढालवाला-भद्रकाली-ब्रह्मानंद मोड-तपोवन तिराहा- ब्रह्मपुरी से नीलकंठ जाएंगे। नीलकंठ से वापसी के दौरान कांवड़ यात्री व वाहन गरुडचट्टी से वाया बैराज से होते हुए अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे। कांवड़ यात्रियों के वाहनों (ट्रक, ट्रैक्टर, छोटा हाथी) को चंद्रभागा पुल पार्किंग ढालवाला मे खड़ा किया जाएगा तथा वाहनों का अधिक आवागमन होने पर खारास्रोत पार्किंग मे खड़ा किया जाएगा। पार्किंग क्षमता पूर्ण होने के उपरांत वाहनों को आइडीपीएल पार्किंग ऋषिकेश में खड़ा कराया जाएगा। कुल मिलाकर प्रशासन ने आने वाले श्रावणों को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया है जिसका पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है।