उत्तराखंड में 6 जुलाई तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 6 जिलों के लोग सावधान रहें

उत्तराखंड में आज से लेकर 6 जुलाई तक बरसात को लेकर अलर्ट जारी, जानिए किन जिलों में लगा है अलर्ट
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: uttarakhand weather report heavy rain alert
Image: uttarakhand weather report heavy rain alert

देहरादून: उत्तराखंड में आज से लेकर आने वाली 6 जुलाई तक मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

uttarakhand weather report

बता दें कि उत्तराखंड में मानसून दस्तक दे चुका है और सभी जिलों में मूसलाधार बरसात हो रही है। इसको लेकर मौसम विभाग ने आने वाले 6 जुलाई तक मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है और फोरकास्ट भी जारी किया है। चलिए आपको बताते हैं कि आने वाले 4 दिनों तक मौसम कैसा रहेगा। राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। आज यानी 3 जुलाई को राज्य के कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बरसात होने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। 4 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के देहरादून , टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। उत्तराखंड राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं की संभावना है।

uttarakhand heavy rain alert

वहीं 5 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के देहरादनू , टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के सिवा आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र होने की संभावना है। वहीं 6 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के देहरादून , टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चमोली, चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान एवं सुरक्षित रहने की अपील की है। वहीं संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण सड़कों मे कटाव हो सकता है। कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान-माल का नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में विभाग ने लोगों को आकाशीय बिजली के दौरान बिजली का संचालन करने वाली सभी वस्तुओं से दूर रहने की अपील की है।