उत्तराखंड: 5 जुलाई से कांवड़ मेला, 12 सुपर जोन 33 जोन और 153 सेक्टरों में बंटा हरिद्वार

पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वो यात्रियों संग शालीनता से पेश आएं। अनुशासन और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Haridwar Kanwar Mela: Haridwar Kanwar Mela Route Plan Sector and Zone
Image: Haridwar Kanwar Mela Route Plan Sector and Zone

हरिद्वार: हरिद्वार में श्रावण मास में लगने वाले कांवड़ मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। 5 जुलाई से शुरू होने वाले मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस की ओर से खास तैयारियां की गई हैं।

Haridwar Kanwar Mela

मेला क्षेत्र को 12 सुपर जोन 33 जोन और 153 सेक्टरों में बांटा गया है। मेले में सुपर जोन, जोन व सेक्टरों में अलग-अलग स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है। सुपर जोन में एएसपी स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे। जोन की जिम्मेदारी सीओ या इंस्पेक्टर और सेक्टर की जिम्मेदारी एसएचओ, एसओ व एसएसआई स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए 12 अपर पुलिस अधीक्षक, 27 पुलिस उपाधीक्षक, 68 निरीक्षक, थानाध्यक्ष, एसएसआई, 265 उपनिरीक्षक, अपर उपनिरीक्षक व महिला उपनिरीक्षक, 1609 उपनिरीक्षक, अपर उपनिरीक्षक, हैड कांस्टेबल व प्रशिक्षु आरक्षी, 10 कंपनी एक प्लाटून पीएसी, आइआरबी व फ्लड दल, सात कंपनी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, दो टीम एटीएस, चार टीमें घुड़सवार पुलिस, बीडीएस व स्वान दल, 1360 रिजर्व सिपाही, पांच टीमें जल पुलिस, दो टीम क्यूआरटी के अलावा खोया पाया सेल में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वो यात्रियों संग शालीनता से पेश आएं और अनुशासन और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें।

Kanwar Mela Route Plan Sector and Zone

आतंकी घटनाओं की रोकथाम के लिए आतंकवादी निरोधक दस्ते की टीमें भी 24 घंटे मेला क्षेत्र में सक्रिय रहकर हर संदिग्ध पर नजर रखेंगी। एडीजी लॉ एंड आर्डर वी मुरुगेशन समेत आला पुलिस अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों की बैठक में उन्हें जरूरी निर्देश दिए। मेला क्षेत्र को सुपर जोन, जोन और सेक्टर में बांटा गया है। हर सुपर जोन में एक ड्रोन कैमरा तैनात किया गया है। इस मौके पर आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने कहा कि आस-पास की सभी घटनाओं पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें और ट्रैफिक प्लान को सुव्यवस्थित तरीके से लागू कराएं। डीआईजी अभिसूचना एवं सुरक्षा डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने पुलिस बल को मेले में आतंकी घटना के प्रति बेहद सचेत रहने, धार्मिक भावनाओं को लेकर आम जनता को भड़काने वाली संभावनाओं को लेकर, डीजे में भड़काऊ गाना चलने की संभावना और इंटरनेट मीडिया में अचानक किसी छोटी घटना को बड़ा रूप दे देने जैसी घटनाओं से आगाह रहने को कहा। मेले में पुलिस, पीएसी के अलावा अर्द्धसैनिक बलों की छह कंपनियां भी तैनात रहेंगी। पुलिसकर्मियों से कहा गया है कि बारिश के दौरान वो ड्यूटी करते हुए अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।