उत्तराखंड में आदमखोर गुलदार ने भोजमाता को बनाया निवाला, धड़ से अलग कर दिया सिर

चंपावत: तेंदुए ने बनाया भोजनमाता को निवाला,100 मीटर तक घसीटकर ले गया फिर धड़ से अलग कर दिया सिर, मची दहशत
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Champawat Sukhidhang Leopard : Leopard Killed Chandravati Sharma in Champawat Sukhi Dhang
Image: Leopard Killed Chandravati Sharma in Champawat Sukhi Dhang

चम्पावत: उत्तराखंड के चंपावत वन प्रभाग के बूम रेंज से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जिसने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है हर कोई दहशत में है।

Leopard Killed Chandravati Sharma in Champawat

यहां जंगल में चारा लेने गई महिला को रविवार सुबह तेंदुए ने मार डाला। महिला गांव के ही सरकारी स्कूल में भोजनमाता थी। तेंदुए ने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया था। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। वन विभाग ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर उप जिला अस्पताल भेज दिया है। यह घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। सूखीढांग क्षेत्र के धूरा गजार गांव निवासी चंद्रावती (39) पत्नी प्रकाश चंद्र शर्मा गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ घर से करीब दो किलोमीटर दूर पूर्वी छीनी कंपार्टमेंट एक के जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। सुबह करीब साढ़े दस बजे चारा काटते के दौरान तेंदुए ने चंद्रावती पर हमला कर दिया।

Champawat Sukhidhang Leopard Attack

महिला ने अपने आप को बचाने का बहुत प्रयास किया मगर तेंदुए ने महिला को जोर से पकड़ लिया। तेंदुआ महिला को करीब सौ मीटर दूर तक घसीटकर ले गया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। चंद्रावती पर तेंदुए का हमला होते ही साथ गईं अन्य दो महिलाओं के होश उड़ गए। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। उन्होंने गांव में पहुंचकर पूरी घटना के बारे में गांव वालों को अवगत कराया जिसके बाद गांव वाले तुरंत ही जंगल में पहुंचे मगर तब तक महिला की मृत्यु हो चुकी थी। बता दें कि तेंदुए ने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया था। महिला का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ मिला। बूम रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन भी टीम के साथ पहुंच गए और घटनास्थल से कुछ दूरी से चंद्रावती का शव बरामद कर लिया। वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल टनकपुर भेजा जा रहा है। ग्राम प्रधान कमल किशोर ने बताया कि चंद्रावती गजार राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भोजनमाता थी। हादसे के बाद से गांव में दहशत पसर गई है। लोग पीड़िता के परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।