उत्तराखंड के 3 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, भूस्खलन का भी डर

Uttarakhand Weather Update 4th July मंगलवार को प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश की संभावना है। यहां भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 4th July: Uttarakhand Weather Update 4th July
Image: Uttarakhand Weather Update 4th July

नैनीताल: प्रदेश में भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जगह-जगह सड़कें बंद हैं। ग्रामीण इलाकों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

Uttarakhand Weather Update 4th July

यहां बिजली-पानी की समस्या के साथ ही जरूरी सामान की किल्लत पैदा हो गई है। इस बीच आईएमडी ने प्रदेश में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश की संभावना है। यहां भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। आईएमडी की चेतावनी के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को सतर्क रहने को कहा गया है। आज जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना है। उनमें देहरादून, नैनीताल और चंपावत जैसे जिले शामिल हैं। यहां भारी बारिश के कई दौर हो सकते हैं। आगे पढ़िए

Uttarakhand heavy rain alert

जुलाई तक मौसम ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में मानसून सामान्य चल रहा है। नौ और दस जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश की वजह से कई जगह आपदा जैसे हालात भी देखने को मिल रहे हैं। मंगलवार तड़के विकासनगर में एक मकान भरभरा कर ढह गया। हादसे में परिवार वालों की जान बड़ी मुश्किल से बच सकी। उधर, पिथौरागढ़ में टनकपुर-तवाघाट मार्ग के दोबाट में बीती रात हुई भारी बारिश के बाद मलबा आने से रास्ता बंद हो गया था। वहीं, मंगलवार सुबह दोबाट में फिर से भारी भूस्खलन हो गया। जिसके बाद सड़क बंद होने से दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए। हालांकि दोपहर के बाद सड़क को आवाजाही के लिए खोल दिया गया।