इस बार उत्तराखंड आएंगे 4 करोड़ कावंड़िए, 19 साल बाद 2 महीने के श्रावण का योग

इस बार हरिद्वार कांवड़ में आ सकते हैं 4 करोड़ यात्री, 19 साल के बाद 2 महीने के श्रावण का बना संयोग
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Kanwar Yatra Security Update: This time 4 crore Kanwar Yatris will come to Uttarakhand
Image: This time 4 crore Kanwar Yatris will come to Uttarakhand

हरिद्वार: भगवान भोलेनाथ को दिल से मानने वालों के लिए शुभ दिन शुरु हो गए हैं। आज से शिवभक्त शिव की भक्ति में लीन हो जाएंगे क्योंकि आज से सावन शुरु हो चुका है।

4 crore Kanwar Yatris will come to Uttarakhand

शिव की भक्ति का प्रतीक कांवड़ मेला भी मंगलवार से शुरू हो गया है। अनुमान है कि इस वर्ष कांवड़ मेले में चार करोड़ से अधिक कांवड़ यात्री पहुंचेंगे। वहीं मेले में सुरक्षा व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए इस बार बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। उत्तराखंड पुलिस के दो हजार पुलिसकर्मियों के अलावा अर्द्धसैनिक बलों की छह कंपनियां भी तैनात की गई हैं।

Kanwar Yatra Security Update

वहीं मेला क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 33 जोन व 153 सेक्टरों में बांटा गया है। बीते मंगलवार को हरिद्वार में हरकी पैड़ी की प्रबंध कारिणी संस्था श्री गंगा सभा और प्रशासन की ओर से कांवड़ मेले की सफलता के लिए ब्रह्मकुंड पर गंगा पूजन किया गया। इस दौरान कांवड़ मेला के सकुशल संपन्न होने की कामना की गई। पंचांग के अनुसार, इस साल सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। इस साल सावन 59 दिनों का होगा। पंचांग के अनुसार, 19 साल बाद ऐसा योग बन रहा है जब सावन पर बहुत ही खास संयोग बन रहा है। जिसमें 8 सोमवार को व्रत किए जाएंगे. सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई और आखिरी सोमवार 28 अगस्त को पड़ेगा।