Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर गढ़वाल की ये खबर हैरान कर देने वाली है। राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर के हॉस्टल में रहने वाला 12 साल का बच्चा 20 घंटों तक जंगल में छिपा रहा।
हॉस्टल वॉर्डन ने बच्चे के भाई से पूछताछ की तो पता चला कि भाई ने घर जाने की बात कही थी। हॉस्टल इंचार्ज ने परिजनों से सम्पर्क किया तो परिजनों ने कहा कि बच्चा घर भी नहीं पहुंचा है। बस फिर क्या था? सभी के हाथ पैर फूल गए। हॉस्टल इंचार्ज मुकेश बहुगुणा ने श्रीनगर कोतवाली में बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। मुकेश बहुगुणा ने बताया बच्चे का पढ़ने लिखने में मन नहीं लगता था। वो हर वक्त घर जाने की बात करता रहता था। इसलिए बच्चे ने ये कदम उठाया। गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर जांच की गई तो बच्चा घर के पास के ही जंगलों से बरामद किया गया। अब पुलिस ने बच्चे को परिजनों और हॉस्टल वॉर्डन के सुपुर्द कर दिया है।