उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, देहरादून में टूटा 10 साल पुराना रिकॉर्ड

देहरादून में बारिश ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकार्ड, दर्ज की गई रिकार्ड 133 मिमी वर्षा; 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट-
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Report : Uttarakhand Weather Report 6th July
Image: Uttarakhand Weather Report 6th July

देहरादून: उत्तराखंड में बरसात आफत बनकर बरस रही है। न केवल पहाड़ों में बल्कि मैदानी इलाकों में भी बरसात ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है और जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

Uttarakhand Weather Report 6th July

प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। देहरादून की बात करें तो दून में बरसात ने सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। चार जुलाई की शाम से बुधवार शाम तक 24 घंटे में 133 मिमी वर्षा हो गई है। इस आंकड़े ने 10 साल पहले वर्ष 2013 में आठ जुलाई को एक दिन में हुई 130 मिमी का रिकार्ड भी तोड़ दिया। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बरसात होगी। आगे पढ़िए

देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर में भारी वर्षा की संभावना के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। वहीं भारी बारिश के चलते प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। प्रदेश में 179 सड़कें बंद हो गई थीं, इनमें से 52 को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है, हालांकि 127 सड़कों पर अभी भी वाहन रुके हुए हैं। सड़कों को खोलने का काम अभी भी जारी है। कुल मिला कर उत्तराखंड में बरसात आफत बनकर बरस रही है। ऐसे में चारधाम आने वाले यात्रियों से अपील है कि मौसम का अपडेट लेने के बाद ही यात्रा शुरू करें। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें।