Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड में दस जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अल्मोड़ा और नैनीताल जिले के सभी स्कूलों में 7 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया गया है।
नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा अलोमड़ा के जिलाधिकारी विनीत तोमर ने भी इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल जिले में 6 जुलाई से 10 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर 7 जुलाई को स्थिति बिगड़ भी सकती है। नदियों,नालों, गधेरों मेें तेज जलप्रवाह की सम्भावना को देखते हुए नैनीताल और अल्मोड़ा डीएम ने सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनवाडी केन्द्रों में 7 जुलाई को एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये हैं। इसके अलावा प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं समस्त कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयोें में उपस्थित रहेंगे।