बागेश्वर, अल्मोड़ा नैनीताल जिले के सभी स्कूलों में 7 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारियों ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: 7th July Schools holiday in 3 districts of uttarakhand
बागेश्वर: मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड में दस जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में बागेश्वर, अल्मोड़ा और नैनीताल जिले के सभी स्कूलों में 7 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया गया है।
7th July Schools holiday in 3 districts of uttarakhand
नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा अल्मोड़ा के जिलाधिकारी विनीत तोमर ने भी इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। साथ ही बागेश्वर की जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने भी आदेश जारी कर दिए हैं। आगे पढ़िए
Uttarakhand Weather Update
मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा जिलों में 6 जुलाई से 10 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर 7 जुलाई को स्थिति बिगड़ भी सकती है। नदियों,नालों, गधेरों मेें तेज जलप्रवाह की सम्भावना को देखते हुए नैनीताल और अल्मोड़ा डीएम ने सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनवाडी केन्द्रों में 7 जुलाई को एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये हैं। इसके अलावा प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं समस्त कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयोें में उपस्थित रहेंगे।