Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में हर जगह भारी बारिश का नजारा देखने को मिल रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर है। कल उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
जी हां उधम सिंह नगर में जिला अधिकारी उदय राज सिंह ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं। भारी बारिश के मद्देनजर 8 जुलाई शनिवार को सभी स्कूल आंगनबाड़ी बंद रहेंगे। दरअसल मौसम विभाग द्वारा जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके मद्देनजर उधम सिंह नगर जिले में कल शनिवार को कक्षा एक से 12वीं तक सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद रहेंगे। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मानसून के दृष्टिगत आपदा व अन्य दिक्कतों के मद्देनजर सभी कर्मचारी अपने मुख्यालयों को नहीं छोड़ेंगे और अलर्ट मोड में रहेंगे। और कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं।