नैनीताल में स्कूल 4 दिन बंद रहेंगे, जबकि अल्मोड़ा में तीन दिनों का अवकाश घोषित किया गया है। आज 9 जिलों में स्कूल नहीं खुलेंगे।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Schools Holiday in 9 districts of Uttarakhand
अल्मोड़ा: उत्तराखंड में मानसूनी बारिश आफत बनकर बरस रही है। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।
Schools Holiday in 9 districts of Uttarakhand
इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आगामी दो दिनों तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश के 9 जिलों में आज स्कूल बंद रहेंगे। देहरादून, चमोली, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 11 जुलाई को अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए गए हैं। चमोली में भी भारी बारिश के चलते दो दिन स्कूल बंद रहेंगे। यहां 11 और 12 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया है। अल्मोड़ा में तीन दिनों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। यहां 10 से 12 जुलाई तक के लिए अवकाश घोषित है। इसी तरह नैनीताल में 4 दिन अवकाश रहेगा।
यहां रविवार को ही अवकाश घोषित किया जा चुका था। ऊधमसिंहनगर जिले में भी कल स्कूल नहीं खुले, यहां आज भी स्कूलों का अवकाश रहेगा। अब कुछ जरूरी नंबर नोट कर लें। अगर आपका किसी भी तरह की आपदा से सामना हो तो आपदा की सूचना राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों 0135-2710335, 2664314, 2664315, 2664316, फैक्स नंबर 0135-2710334, 2664317. टोल फ्री नंबर 1070, 9058441404 एवं 8218887005 पर दी जा सकती है। इन नंबरों को एक डायरी या फोन में नोट कर लें। हालात बिगड़ने पर प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते मदद पहुंचाई जा सके। मौसम से जुड़ी अन्य खबरों के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें।