Uttarakhand Weather Update 12 July प्रदेश के 8 जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 12 July
रुद्रप्रयाग: पिछले कई दिनों से जारी बारिश ने उत्तराखंड में भारी तबाही मचाई है। लोग बारिश के थम जाने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल ये इंतजार खत्म होता नहीं दिख रहा।
Uttarakhand Weather Update 12 July
आज भी प्रदेश के 8 जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार बुधवार को सभी जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जना के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है। जिन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी हुआ है, उनमें चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जैसे जिले शामिल हैं। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। आगे पढ़िए
भारी बारिश को देखते हुए पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। उनसे क्षेत्र में बहने वाली नदियों, नालों के आसपास रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने को कहा गया है। कर्मचारियों को बरसाती पहनकर ड्यूटी करने और कंट्रोल रूम के संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं। ये भी कहा गया है कि जलभराव को देखते हुए यातायात प्रबंधन के लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू करें। अब कुछ जरूरी नंबर नोट कर लें। अगर आपका किसी भी तरह की आपदा से सामना हो तो आपदा की सूचना राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों 0135-2710335, 2664314, 2664315, 2664316, फैक्स नंबर 0135-2710334, 2664317, टोल फ्री नंबर 1070, 9058441404 एवं 8218887005 पर दी जा सकती है। इन नंबरों को एक डायरी या फोन में नोट कर लें। हालात बिगड़ने पर प्रशासन को सूचना दें। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।