उत्तराखंड के दो जिलों में छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल, अभिभावक छात्र परेशान

स्कूलों में छुट्टी की फर्जी खबर को लेकर अभिभावक और छात्र पूरा दिन परेशान रहे। अब पिथौरागढ़ पुलिस डीएम के आदेश में छेड़छाड़ करने वालों की तलाश कर रही है।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand school holiday : Fake order for school holiday in Uttarakhand goes viral
Image: Fake order for school holiday in Uttarakhand goes viral

देहरादून: सोशल मीडिया के दौर में आपको फर्जी लोगों से ही नहीं फर्जी खबरों से भी बचकर रहना है। यहां झूठी खबरों और अफवाहों को रफ्तार से फैलने में देर नहीं लगती।

Pithoragarh Dehradun school holiday fake order viral

हाल में पिथौरागढ़ और देहरादून जिले को लेकर डीएम के आदेश की कॉपी वायरल हुई, जो कि पूरी तरह फर्जी थी। इसमें पिथौरागढ़ और देहरादून जिले में 12 जुलाई यानी बुधवार को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित होने की बात लिखी थी। इस फर्जी खबर को लेकर अभिभावक और छात्र पूरा दिन परेशान रहे। अब पिथौरागढ़ पुलिस और देहरादून प्रशासन फर्जी खबर फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। आगे पढ़िए

पिथौरागढ़ पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा कि कुछ लोगों ने जिलाधिकारी महोदय के आदेश में छेड़छाड़ करके 12 जुलाई को भारी बारिश की संभावना के तहत अवकाश की सूचना फैलाई, जो कि पूरी तरह झूठ है। भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जो आदेश वायरल हुआ है, उसमें देहरादून और पिथौरागढ़ जिले का नाम है। आदेश के सामने आते ही दून और पिथौरागढ़ प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कहा कि दोनों जिलों में आज सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र खुले हैं। जिन शरारती व असामाजिक तत्वों ने फर्जी सूचना फैलाई है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी देहरादून सोनिका ने कहा कि ऐसा आदेश प्रसारित करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। पिथौरागढ़ पुलिस भी फर्जी आदेश पत्र बनाने वालों की तलाश कर रही है।