देहरादून में 56 साल बाद टूटा बारिश का रिकॉर्ड, जानिए अब कैसा रहेगा मौसम का हाल

देहरादून में जुलाई में 24 घंटे में सर्वाधिक 487 मिमी वर्षा साल 1966 में हुई थी, जो कि ऑल टाइम रिकॉर्ड है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Dehradun Heavy Rainfall: Dehradun Heavy Rainfall Weather Update
Image: Dehradun Heavy Rainfall Weather Update

देहरादून: प्रदेश की राजधानी देहरादून में पिछले 24 घंटों में हुई बारिश ने नया रिकॉर्ड बना दिया।

Dehradun Heavy Rainfall Weather Update

यहां 56 साल बाद सबसे ज्यादा बरसात हुई है। उत्तराखंड के सभी जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। आज भी 8 जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच देहरादून में बारिश ने पिछले 56 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मंगलवार रात तक दून में 207 मिमी बारिश हुई, जो कि 56 वर्ष बाद 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा है। यहां जुलाई में 24 घंटे में सर्वाधिक 487 मिमी वर्षा साल 1966 में हुई थी, जो ऑल टाइम रिकॉर्ड है। देहरादून में लगातार रिकॉर्डतोड़ बारिश हो रही है। इसी पांच जुलाई को दून में 133 मिमी वर्षा हुई थी, जिससे वर्ष 2013 में जुलाई में एक दिन में हुई 130 मिमी वर्षा का रिकॉर्ड टूटा था। आगे पढ़िए

अब 11 जुलाई को यहां बारिश ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इस महीने देहरादून में अब तक 376 मिमी वर्षा हो चुकी है। आमतौर पर यहां जुलाई में 600 मिमी से अधिक बारिश होती है। इस वर्ष जुलाई में अब तक इसमें से 70 प्रतिशत वर्षा बीते तीन दिन में हुई है। दून में जुलाई में सर्वाधिक 1256 मिमी वर्षा वर्ष 1973 में हुई थी। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मूड खराब रहेगा। मौसम विभाग ने आज देहरादून समेत प्रदेशभर में भारी बारिश की संभावना जताई है। आठ जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट व अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लगातार जारी बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं, नदियां-गदेरे उफान पर हैं। आप भी सावधान रहें।