आगरा से उत्तराखंड के मसूरी पहुंच गया ऑटो, वो भी 7 सवारियों के साथ..कैसे पार की चेक पोस्ट?

यूपी का ऑटो न सिर्फ गैर कानूनी तरीके से उत्तराखंड में दाखिल हुआ, बल्कि ओवरलोडेड भी था, लेकिन किसी भी चेकपोस्ट पर पुलिसकर्मियों ने ऑटो को नहीं रोका।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
mussoorie agra auto: Auto reached from Agra to Mussoorie Uttarakhand
Image: Auto reached from Agra to Mussoorie Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होने के दावे करते नहीं थकती, लेकिन ये दावे हकीकत की जमीन पर कहीं नहीं टिकते।

Auto reached from Agra to Mussoorie

मामला मसूरी का है, जहां यूपी का एक थ्री-व्हीलर तमाम सुरक्षा बैरियर्स को धता बताते हुए कैंपटी फॉल पहुंच गया। मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि मसूरी में ऑटो की एंट्री पर रोक है, और ये ऑटो उत्तराखंड के किसी इलाके से नहीं नहीं बल्कि यूपी से सवारियां लेकर आया था। ऑटो न सिर्फ गैर कानूनी तरीके से उत्तराखंड में दाखिल हुआ, बल्कि ओवरलोडेड भी था। ऑटो में 7 सवारियां बैठी थीं। देहरादून से मसूरी के कैंपटी फॉल तक करीब एक दर्जन चेक पोस्ट हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि किसी भी चेकपोस्ट पर इस ऑटो को रोका नहीं गया। कैंपटी फॉल के लोग अपने इलाके में ऑटो देखकर हैरान थे, कई लोगों ने ऑटो के साथ फोटो भी खिंचवाई और सवारी भी की। ऑटो ने जितने आराम से शहर में एंट्री की थी, उतनी ही शान से वापस भी लौट गया।

ऑटो के फोटो-वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस महकमा मामले में कार्रवाई की बात कह रहा है। बताया जा रहा है कि ऑटो पर यूपी की नंबर प्लेट लगी थी। आगरा का यह ऑटो पहले देहरादून और फिर मसूरी पहुंचा। हैरानी की बात ये है कि रास्ते में कई चेक पोस्ट होने के बाद भी किसी ने दून-मसूरी रूट पर इस ऑटो की एंट्री नोट नहीं की। घटना 10 जुलाई की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह दस बजे उन्होंने ऑटो को कैंपटी फॉल के पास देखा। हर किसी के मन में यही सवाल था कि ऑटो यहां तक कैसे पहुंचा, क्योंकि मसूरी में ऑटो की एंट्री बैन है। ऑटो में सवार लोग मसूरी घूमने के बाद देहरादून वापस लौट गए। ये मामला सुरक्षा में चूक से जुड़ा है। एसपी ट्रैफिक अक्षय कोड़े ने कहा कि मामले में ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की जाएगी। मसूरी ट्रैफिक पुलिस से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।