अभी अभी: कल उत्तराखंड के इस जिले में भी बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किए आदेश

चमोली जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। डीएम ने यहां आदेश जारी किया है कि अगले दो दिन स्कूलों का अवकाश होगा
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
chamoli school holiday: School holiday in 12 july in chamoli district
Image: School holiday in 12 july in chamoli district

चमोली: उत्तराखंड में जगह जगह भारी बारिश से आफत बरस रही है। इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है। मौसम को देखते हुए चमोली जिले में कल भी स्कूल बंद रहेंगे।

School holiday on 12 july in chamoli

मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए छात्र, छात्राओं व नोनिहालो की सुरक्षा के मध्यनजर 12 जुलाई को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हेमंत कुमार वर्मा ने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।