Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उत्तराखंड के मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि 13 जुलाई को बारिश की गतिविधियां थोड़ी कम होती दिख रही हैं. फिर भी ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है.जहां तक 13 जुलाई को भारी बारिश की बात है तो देहरादून, टिहरी, पौडी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 13 जुलाई के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक 14 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश ही होगी। कुमाऊं क्षेत्र के कुछ इलाकों में ही भारी बारिश हो सकती है। 15-16 को गतिविधियां फिर जोर पकड़ेंगी। तो 15, 16 और 17 को भारी से बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है अधिकांश जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होगी। 15 तारीख से मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यानी कुल मिलाकर 15 जुलाई से लेकर 17 जुलाई तक उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। हमारी आपसे अपील है कि सुरक्षित रहें, सतर्क रहें। अगर हो सके तो भारी बारिश के दौरान सफर ना करें।