Uttarakhand weather: 17 जुलाई तक होगी भारी बारिश, 8 जिलों के लोग सावधान

Uttarakhand weather report फिलहाल प्रदेश में 449 सड़कें बंद हैं। यात्री जगह-जगह सड़कों पर फंसे हुए हैं।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand weather report: Uttarakhand weather report till 17 july
Image: Uttarakhand weather report till 17 july

देहरादून: प्रदेश में भारी बारिश से हर ओर हाहाकार मचा है। कहीं सड़कें टूट रही हैं तो कहीं पुल। हर तरफ तबाही का मंजर नजर आ रहा है।

Uttarakhand weather report till 17 july

इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाली खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 जुलाई तक मौसम के बदले मिजाज से राहत नहीं मिलेगी। 15 और 16 जुलाई को प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कहीं-कही भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 जुलाई को भी बारिश ऐसे ही जारी रहेगी। जबकि 15 और 16 जुलाई को बारिश में तेजी देखने को मिलेगी। 16 और 17 जुलाई को मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस वक्त प्रदेश के लगभग सभी जिले बारिश की जद में हैं। 4-5 दिन तक बारिश का यही सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

Uttarakhand weather alert till 17 july

गुरुवार को पूरे राज्य में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले दो दिन भी बारिश की स्थिति में खास बदलाव नहीं आएगा। बीते दिन रुद्रपयाग, हरिद्वार, ऋषिकेश नरेंद्रनगर, डुंडा, भरसार, थलीसैंण, सतपुली, लैंसडौन और देवीधुरा में जमकर बारिश हुई। जगह-जगह सड़कें भी बंद हैं। बदरीनाथ हाईवे आज भी छिनका, बेनाकुली, पागलनाला व कंचनगंगा में बंद है। जिसके चलते करीब सात हजार यात्री रास्ते में फंसे हैं। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर छौड़ी के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवती की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। फिलहाल प्रदेश में 449 सड़कें बंद हैं। इस मानसून सीजन में सड़कों के बंद होने की यह पहली बड़ी संख्या है।