Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में भारी बारिश और अवैध खनन की वजह से पुलों के टूटने और बैठने का सिलसिला लगातार जारी है। थोड़ी देर पहले कोटद्वार से खबर आई थी कि वहां मालन नदी पर बना पुल बह गया। इससे 50,000 की आबादी प्रभावित होगी है।
अब एक खबर के मुताबिक हरिद्वार से एक बड़ी खबर आ रही है। इसका वीडियो भी जारी किया गया है। यहां भी बारिश और अवैध खनन लोगों पर आफत बनकर टूट पड़ी। आज लगभग 40000 की आबादी को जोड़ने वाला आन्नेकी हेतमपुर पुल भी बैठ गया। इससे सिडकुल रोशनाबाद कचहरी आदि जगह जाने वाले लोगों का संपर्क कट गया है। उत्तराखंड में फूलों के टूटने और गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। अवैध खनन की वजह से यह पुल पहले ही कमजोर हो चुके थे और इस बार की बारिश ने बाकी की रही सही कसर पूरी कर दी। देखिए वीडियो