Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उत्तरकाशी की बात करें तो यहां भी बरसात ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। यहां हाल ही में भारी बरसात के कारण एक किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल मोरी तहसील क्षेत्र के खन्यासणी पुजेली गांव की 12 वर्षीय किशोरी 11 जुलाई की शाम को उफनती हुई बरसाती नदी में बह गई, जिससे किशोरी की मौत हुई है। बुधवार की देर शाम को किशोरी का शव गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर बरसाती नदी के किनारे से बरामद हुआ। आगे पढ़िए
मिली गई जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की शाम चार बजे 12 वर्षीय साक्षी पुत्री सर्वण सिंह गांव के निकट के प्राकृतिक जल स्रोत पर पानी भरने गई थी। रास्ते में एक बरसाती नदी भी पड़ती है, जिसे पार करके प्राकृतिक जल स्रोत तक पहुंचना होता है। बरसात के कारण नदी उफान पर आ गई है जिस कारण जल स्रोत पर पानी भरने गई किशोरी बरसाती नदी के उफान की चपेट में आ गई। जब लंबे वक्त तक वह घर नहीं लौटी, तो उसके माता पिता ने बीते मंगलवार की रात और बुधवार दिन भर काफी खोजबीन की। बुधवार को गुमशुदगी की सूचना तहसील प्रशासन मोरी को भी दी थी। बुधवार की शाम को ग्रामीणों ने खोजबीन करते हुए किशोरी का शव बरामद किया। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और किशोरी के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।