उत्तराखंड: भारी बारिश भी नहीं रोक पाई शिव भक्तों के कदम, अब तक पहुंचे 3.28 करोड़ श्रद्धालु

Kanwar Yatra Uttarakhand latest update कुंभ मेले में झमाझम वर्षा के बीच हरिद्वार में उमड़ा सैलाब, अब तक पहुंचे 3.28 करोड़ श्रद्धालु
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Kanwar Yatra Uttarakhand latest update: 3 28 crore Kanwar Yatris have reached Uttarakhand so far
Image: 3 28 crore Kanwar Yatris have reached Uttarakhand so far

हरिद्वार: सावन महीना शुरू होने के बाद से ही हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जमावड़ा देखने को मिल रहा है।

3.28 crore Kanwar Yatris have reached Uttarakhand

यह अनुमान पहले ही लगा लिया गया था कि इस बार हरिद्वार के कुंभ मेले में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु दर्शन करने आएंगे। मगर सावन को शुरू हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं बीता है और हरिद्वार प्रशासन के होश उड़ गए हैं क्योंकि इस बार इतने कम समय में 3.28 करोड़ यात्री हरिद्वार आ चुके हैं। वहीं प्रशासन को यह लग रहा था कि बरसात की वजह से शायद यात्रियों की संख्या में कमी आएगी। मगर ऐसा नहीं हुआ। एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही भारी वर्षा के बीच गुरुवार को कुंभनगरी में शिवभक्तों का सैलाब ही उमड़ आया। बाइकर्स कांवड़ यात्रियों की संख्या ने तो होश ही उड़ा दिए। बिना साइलेंसर वाली बाइकों पर लाखों की संख्या में बाइकर्स कांवड़ यात्री हरिद्वार के आसपास मौजूद हैं।दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर डाक कांवड़ के बड़े वाहन और झांकियों के साथ भोले के भक्त गंगा जल लेकर दौड़ रहे हैं। वहीं, अंदरूनी मार्गों पर बाइकर्स कांवड़ यात्रियों की भीड़ से कई जगहों पर जाम के हालात बने हुए हैं। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को गंगा जल भरकर रवाना हुए 68.70 लाख कांवड़ यात्रियों के साथ मेले में अभी तक 3.28 करोड़ शिवभक्त पहुंच चुके हैं।

Kanwar Yatra Uttarakhand latest update

बता दें कि श्रावण मास कांवड़ मेला अंतिम चरण में है। मेले के अंतिम चार दिन डाक कांवड़ के नाम होते हैं। इस बार भी खराब मौसम और भारी वर्षा के बावजूद डाक कांवड़ अच्छी खासी संख्या में हरिद्वार पहुंचे हैं। गुरुवार तड़के मूसलधार वर्षा के बीच कांवड़ यात्रियों का सैलाब उमड़ना शुरू हुआ। हरिद्वार में बैरागी कैंप, चमगादड़ टापू, गौरीशंकर आदि विशालकाय पार्किंग भी डाक कांवड़ के वाहनों से भरी हुई हैं। कांवड़ यात्रियों के आगमन के साथ ही पुलिस का पूरा फोकस उनकी आवाजाही पर है, जिससे आने वाले डाक कांवड़ यात्रियों और वाहनों के लिए जगह बनाई जा सके। आज यानी शुक्रवार को भीड़ के लिहाज से मेले का अंतिम दिन है। इसलिए संख्या बढ़कर चार करोड़ पहुंचनी तय मानी जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कांवड़ मेला अपने अंतिम चरण में है और सुरक्षित चल रहा है। खराब मौसम के बावजूद पुलिसकर्मी ड्यूटी पर डटे हैं। वहीं श्रद्धालुओं के जोश में भी कोई कमी नहीं दिख रही है।