हाईवे पर बोल्डर व मलबा आ गया है, जिस वजह से यहां आवाजाही बंद हो गई है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: stones are falling on haldwani almora highway
हल्द्वानी: उत्तराखंड में एक बार फिर आपदा जैसे हालात बने हुए हैं। जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। एक ऐसी ही घटना नैनीताल के गरमपानी क्षेत्र में सामने आई है।
Stones falling on haldwani almora highway
यहां अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर नैनीपुल तथा सुयालबाड़ी बाजार क्षेत्र के बीच गुरुवार रात पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया। हाईवे पर बोल्डर व मलबा आ गया है, जिस वजह से हाईवे पर आवाजाही बंद हो गई है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया है। अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जाने वाले वाहनों को क्वारब से वाया रामगढ़ होते हुए भवाली तथा हल्द्वानी से पहाड़ जा रहे वाहनों को भवाली तथा खैरना से गतंव्य को रवाना किया जा रहा है। रास्ते से मलबा हटाने का काम चल रहा है, लेकिन पहाड़ी से अब भी बार-बार पत्थर गिर रहे हैं, जिससे मलबा हटाने का काम प्रभावित हो रहा है। आगे पढ़िए
Haldwani nainital almora highway latest update
बीती रात करीब दस बजे सुयालबाड़ी बाजार से कुछ आगे कत्यागाढ़ पुल के समीप पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया। गनीमत रही कि कोई वाहन मलबे की चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो जाता। यहां पर गुरुवार को जगह-जगह पत्थर गिरते रहे, लेकिन भूस्खलन के बाद यहां वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। अल्मोड़ा से हल्द्वानी के बीच आवाजाही वाले वाहन दोनों तरफ फंस गए। यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना मिलने पर एनएच कर्मियों ने लोडर मशीन की मदद से मलबा व बोल्डर हटाए जाने के प्रयास शुरू किए, मगर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से काम करने में परेशानी हो रही है। यहां क्योंकि लगातार पत्थर गिर रहे हैं, इसलिए फिलहाल लोगों की सुरक्षा के लिए रूट डायवर्ट कर दिया गया है।