देहरादून में छुट्टी का आदेश नहीं मानने वाले स्कूलों पर होगा केस, डीएम ने किए निर्देश जारी
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Dehradun School operators are not following DM order
देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश और कांवड़ यात्रा के चलते पांच जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किए गए है।
School operators are not following Dehradun DM order
जिसमें देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चमोली जिले शामिल हैं। इस संबंध में सभी बीईओ को निर्देश दिए गए हैं। मगर डीएम के निर्देशों के बावजूद जिले में चार-पांच निजी स्कूल खुले थे या टीचरों को स्कूल आने को कहा गया था। सीईओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान भी स्कूल बंद रखने के स्पष्ट आदेश दिए गए थे। ऐसे में आदेशों को न मानने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आगे पढ़िए
Dehradun school dm order
वहीं मॉनसून के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने मानसून अवधि में 30 सितंबर 2023 तक अफसरों को बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शुक्रवार को आदेश में कहा कि बाढ़, अतिवृष्टि, भूस्खलन, बादल फटने आदि प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में राहत बचाव कार्यों के साथ विद्युत, पेयजल, परिवहन आदि सेवाओं को सुचारु रखने के लिए अफसरों का ड्यूटी पर रहना जरूरी है इसलिए उन्होंने सभी अफसरों को मुख्यालयों में डटे रहने के आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि मानसून के दौरान किसी भी अधिकारी को कोई अवकाश नहीं दिया जाएगा।