वर्तमान में यहां सिंगल लेन बेली ब्रिज से आवाजाही हो रही है। जिसकी भार क्षमता कम है। अब यहां डबल लेन मोटर पुल बनाया जाएगा।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Double lane motor bridge will be built on Alaknanda river
चमोली: उत्तराखंड में सड़क सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
Double lane motor bridge to built on Alaknanda river
इसी कड़ी में गोपेश्वर में अलकनंदा नदी पर डबल लेन आरसीसी-स्टील गार्डर मोटर पुल बनाया जाएगा। इसके लिए शासनादेश जारी हो गया है। साथ ही पुल निर्माण के लिए 22.20 लाख रुपये की धनराशि भी अवमुक्त की गई है। पुल के बनने से हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों का सफर आसान बनेगा। साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर, फूलों की घाटी और कागभुसुंडी की यात्रा आसान हो जाएगी। पुल का निर्माण गोविंदघाट पर किया जाएगा, जो कि हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग का अहम पड़ाव है। पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट और स्थानीय नागरिकों ने शासन-प्रशासन का आभार जताया। आगे पढ़िए
Hemkund Sahib Double Lane Motor Bridge
उन्होंने कहा कि पुल बनने से भ्यूंडार, फूलों की घाटी, घांघरिया और हेमकुंड साहिब को जैसे स्थान आपस में जुड़ जाएंगे, जिससे यात्रा आसान होगी। हेमकुंड साहिब, लोकपाल लक्ष्मण मंदिर, फूलों की घाटी और कागभुसुंडी की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों व पर्यटकों की संख्या हर साल बढ़ रही है। वर्तमान में यहां सिंगल लेन बेली ब्रिज से आवाजाही हो रही है। कई बार यहां से गुजरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पांच हजार तक पहुंच जाती है। क्योंकि बेली ब्रिज की भार वहन क्षमता कम है, इसलिए यहां लंबे समय से दूसरे पुल की जरूरत महसूस की जा रही थी। अब यहां नए पुल के निर्माण के लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। यह डबल लेन आरसीसी मोटर पुल 105 मीटर स्पान का होगा।