गढ़वाल: सावन के पहले सोमवार को मंदिर में जल चढ़ाने गईं दो युवतियां डूबी, मौत से पसरा मातम

Girls drowned in Nayar river जलाभिषेक से पहले सभी सहेलियां नयार नदी में नहाने लगीं, लेकिन किसे पता था कि इस दौरान अनहोनी हो जाएगी।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
girls drowned in Nayar river: Two girls died due to drowning in Pauri Garhwal Nayar river
Image: Two girls died due to drowning in Pauri Garhwal Nayar river

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में आफत की बारिश लोगों के लिए काल साबित हो रही है। जगह-जगह हादसे हो रहे हैं, जिनमें लोगों की जान जा रही है।

Two girls died due to drowning in Nayar river

एक ऐसे ही हादसे की खबर कोटद्वार के सतपुली से आई है। यहां दंगलेश्वर मंदिर घाट पर स्नान करते समय दो लड़कियां नदी में बह गईं। हादसे में दोनों की मौत हो गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय और 15 वर्षीय लड़कियां अपनी सहेलियों के साथ दंगलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई थीं। जलाभिषेक से पहले सभी सहेलियां नयार नदी में नहाने लगीं, लेकिन किसे पता था कि इस दौरान अनहोनी हो जाएगी। दुर्भाग्य से ऐसा ही हुआ। आगे पढ़िए

Pauri Garhwal Nayar river two girls drowned

नदी में नहाने के दौरान दो लड़कियों का पैर फिसला और वो गहरे पानी में समाती चली गईं। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय तैराकों ने दोनों की खोजबीन शुरू की तो दोनों लड़कियां घाट से एक किलामीटर दूर मिलीं, हालांकि तब तक 26 वर्षीय युवती की मौत हो चुकी थी। वहीं, किशोरी की हालत भी खराब थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी भी मौत हो गई। इन दिनों उत्तराखंड में खराब मौसम के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। पुलिस और प्रशासन लोगों से नदियों-नालों से दूर रहने की अपील कर रहे हैं, आप भी मामले की गंभीरता को समझें और नदियों के पास जाने से बचें। सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।