देहरादून में टमाटर का रेट फिक्स, इन जगहों पर 70 रुपये किलो मिल रहा है टमाटर

Dehradun cheap tomato मुनाफाखोरी पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन की संयुक्त टीम ने रविवार को विभिन्न मंडियों में छापेमारी की।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
70 kg tomato in Dehradun: 70 kg tomato in Dehradun Niranjanpur mandi
Image: 70 kg tomato in Dehradun Niranjanpur mandi

देहरादून: टमाटर के बढ़ते दाम से परेशान लोगों को राहत देने के लिए देहरादून प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। यहां टमाटर का फुटकर मूल्य 110 रुपये प्रति किलो तय कर दिया गया है।

Cheap tomato in dehradun

अगर कोई सब्जी विक्रेता इससे अधिक दाम पर टमाटर बेचते पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुनाफाखोरी पर लगाम लगाने के लिए जिलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर फुटकर मंडियों की जांच के लिए बनाई गई संयुक्त टीम ने रविवार को विभिन्न मंडियों में छापेमारी की। इस दौरान टीम को प्रमुख मंडियों में टमाटर 100 रुपये किलो तक बिकता मिला। हालांकि, छोटी फुटकर मंडियों के अलावा दुकानों पर अभी भी टमाटर 160 से 180 प्रति किलो की दर पर बेचा जा रहा है। इस स्थिति को देखते हुए अपर जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया कि ए-ग्रेड टमाटर भी 100 से 110 रुपये प्रति किलो से अधिक दर पर नहीं बेचा जाएगा।

70 kg tomato in Dehradun

इससे अधिक दर पर बिक्री की दशा में संयुक्त टीम विधिक कार्रवाई करेगी। दुकानदारों को टमाटर के दाम चस्पा करने के निर्देश भी दिए गए हैं। बता दें कि टमाटर के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी को देखते हुए देहरादून की निरंजपुर स्थित थोक मंडी में फुटकर काउंटर खोले गए हैं। यहां टमाटर 70 रुपये प्रति किलो के भाव से बेचा जा रहा है, लेकिन दून के लोगों को अब भी राहत नहीं मिल रही। फुटकर मंडियों में अभी भी टमाटर 160 से 180 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहा है। ऐसे में लोगों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में टमाटर मूल्य नियंत्रण अनुश्रवण टीम का गठन किया है। साथ ही टमाटर की गुणवत्ता के अनुसार अधिकतम दाम भी तय कर दिए गए हैं।