Uttarakhand First Eye Tumor Patient पहली बार उत्तराखंड में आंख में ट्यूमर का मामला सामने आया है।
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Successful surgery of first eye tumor patient of Uttarakhand
श्रीनगर गढ़वाल: ब्रेन ट्यूमर के कई केस आपने सुने होंगे लेकिन पौड़ी के उप जिला अस्पताल श्रीनगर में अनोखा मामला प्रकाश में आया है। यहां एक 40 साल के व्यक्ति की आंख में ट्यूमर डिटेक्ट हुआ है।
First eye tumor patient of Uttarakhand
डॉक्टरों ने मरीज का सफल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद मरीज स्वस्थ है। बता दें कि शख्स पिछले लंबे समय से आंख में दर्द की परेशानी से जूझ रहा था। डॉक्टरों की माने तो मरीज की आंख में ट्यूमर यूवी किरणों (पराबैंगनी किरणों) के कारण हुआ। फिलहाल मरीज स्वस्थ है। मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।दरअसल, टिहरी के चौरास क्षेत्र निवासी गणेश पिछले 6 माह से आंख में दर्द की शिकायत से परेशान था। डॉक्टर के पास जाने पर वह नॉर्मल समस्या पर दवाई ले रहा था। लेकिन दर्द से छुटकारा नहीं मिल पा रहा था।
Uttarakhand First Eye Tumor Patient Successful surgery
इसके बाद गणेश श्रीनगर संयुक्त अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने गणेश की जांच की तो आंख में ट्यूमर होने की जानकारी मिली। इसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत गणेश का ऑपरेशन किया। अस्पताल के आई सर्जन डॉक्टर मोहित ने बताया कि ये अलग मामला था, क्योंकि जनरली आंख में ट्यूमर नहीं होता है, लेकिन पहली बार उत्तराखंड में आंख में ट्यूमर का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि ये ट्यूमर सूर्य की पराबैंगनी किरणों के कारण मरीज को हुआ था। ऑपरेशन काफी क्रिटिकल था मगर डॉक्टरों की टीम ट्यूमर हटाने में सफल हुई है। फिलहाल मरीज का ऑपरेशन कर दिया गया है और वह स्वस्थ बताए जा रहे हैं।