Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रुड़की: हरिद्वार में कल सावन का आखिरी कांवड़ मेला था और कल पूरे हरिद्वार में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। पूरा हरिद्वार पैक पड़ा हुआ था।
डाक कांवड़ की भागमभाग में अलग-अलग हादसों में पांच कांवड़िये की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया। हरिद्वार में कांवड़ियों की इतनी भीड़ थी कि रातभर जाम लगता रहा। हादसों का कारण भीड़भाड़ और तेज वाहन बने। अलग-अलग हुए हादसों में पांच कांवड़ियों की मौत हो गई। जबकि 50 से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल के अलावा अन्य अस्पतालों में भर्ती कराकर उपचार दिलाया। डाक कांवड़ लेने गए अमित निवासी दिल्ली, चेतन निवासी नोएडा, हनी निवासी सहारनपुर, हरिराम निवासी दिल्ली और मोहित निवासी कुरुक्षेत्र की हादसों में मौत हो चुकी है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही सभी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।