Srinagar Garhwal Dam अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण श्रीनगर डैम से पानी छोड़ा जा रहा है। इसे देखते हुए शासन की ओर से हाई अलर्ट जारी किया गया है। आप भी सावधान रहें।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Water released from Srinagar Garhwal Dam alert in 4 districts
श्रीनगर गढ़वाल: भारी बारिश उत्तराखंड में तबाही का सबब बनी हुई है। नदियां-गदेरे उफान पर हैं।
Water released from Srinagar Garhwal Dam
इस बीच जीवीके पॉवर श्रीनगर गढ़वाल के सीनियर मैनेजर शाहिद शेख की ओर से एक जरूरी सूचना जारी की गई है। सीनियर मैनेजर शाहिद शेख ने जानकारी दी है कि अलकनंदा नदी के अपस्ट्रीम में सुबह साढ़े 9 बजे लगभग 3000 क्यूमैक्स अतिरिक्त पानी श्रीनगर डैम पर पहुंचने की प्रबल संभावना है। श्रीनगर डैम से यह पानी साढ़े नौ बजे छोड़ दिया गया है। जोकि साढ़े दस बजे देवप्रयाग, साढ़े 12 बजे ऋषिकेश और दोपहर एक बजे हरिद्वार पहुंचेगा। प्रशासन इसे ध्यान में रखते हुए अपने-अपने जिलों में आम लोगों के बचाव के लिए समस्त इकाइयों को सक्रिय करते हुए, जरूरी कार्रवाई करे। ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। आगे पढ़िए
Alert in 4 districts of uttarakhand
सरल शब्दों में कहें तो अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण श्रीनगर डैम से पानी छोड़ा जा रहा है, संबंधित कंपनी ने प्रशासन से सुरक्षा के जरूरी उपाय करने को कहा है। समस्त संबंधित अधिकारियों से कहा गया है कि किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना SEOC / राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710335, 2664314, 2664315 2664316, फैक्स नं० 0135-2710334, 2664317, टोल फ्री नं0 1070, 9058441404 एवं 8218887005 पर तत्काल देना सुनिश्चित करें। कुछ दिन पहले जब श्रीनगर डैम से पानी छोड़ा गया था, तब हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा तट पानी में डूब गए थे। नदी का उफान देखकर लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। प्रशासन द्वारा नदी तटों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। आप भी सावधान रहें। खराब मौसम के दौरान नदी-गदेरों के समीप जाने से बचें।