Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हल्द्वानी: हल्द्वानी के बनभूलपुरा में शराब पीकर नशे में धुत युवतियों ने आसमान सिर पर उठा लिया।युवतियों ने खूब हंगामा किया। यहां तक कि उन्होंने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शे का शीशा भी तोड़ दिया।
इस पूरे हंगामे का वीडियो इंटरनेट मीडिया में खूब प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने तीनों महिलाओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गहराई से जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार की रात पौने 12 बजे की बताई जा रही है। मोहल्ले में तेज रफ्तार में एक कार आई और सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शे को टक्कर मार दी। कार सवार एक युवक व तीन युवतियां नशे में धुत थे। तीनों ने कार से उतरकर गालीगलौज शुरू कर दी। इसके बाद धमकी देकर चली गईं। कुछ देर बाद युवतियों के साथ दो अन्य महिलाएं भी आईं और जमकर हंगामा करने लगीं। एक युवती ने ई-रिक्शा के शीशे को हाथ मारकर तोड़ दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा।सभी के विरुद्ध प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है।