उत्तराखंड के 1 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ेगी सरकार, जानिए क्या है ‘पॉलीहाउस प्लान’

Uttarakhand Aroma Valley Plan राज्य में सगंध खेती को बढ़ावा देने के लिए 6 एरोमा वैली विकसित की जा रही हैं। काशीपुर में एरोमा पार्क बनाया जा रहा है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Aroma Valley Plan: Government will build 18 thousand polyhouses in Uttarakhand
Image: Government will build 18 thousand polyhouses in Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में खेती-किसानी लोगों की आजीविका का आधार बनेगी। इसके लिए प्रदेश में बड़ी योजनाओं पर काम चल रहा है।

Uttarakhand Govt to build 18 thousand polyhouses

वोकल फॉर लोकल के तहत एक जिला और दो उत्पाद योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही साल 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, जिससे प्रदेश के मोटे अनाजों को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली। भविष्य में यहां 18 हजार पॉलीहाउस के माध्यम से एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। ये बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में हुए एक कार्यक्रम में कही। निरंजनपुर स्थित नवीन मंडी में किसान सम्मान एवं लाभार्थी योजना कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से कृषि क्षेत्र में तमाम रिसर्च के काम हो रहे हैं।

Uttarakhand Aroma Valley Plan

किसानों को सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। राज्य में किसानों को तीन लाख और महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जा रहा है। सगंध खेती को बढ़ावा देने के लिए 6 एरोमा वैली विकसित की जा रही हैं। काशीपुर में एरोमा पार्क बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आगे अगले एक साल में करीब 18 हजार पॉलीहाउस बनाने का लक्ष्य तय किया गया है, जिससे एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में 21वीं सदी का भारत पूरी दुनिया को दिशा दे रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पौधारोपण कर जनता को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में किसान भाईयों ने भागीदारी की।