उत्तराखंड के इस जिले के लोग ध्यान दें, आज स्कूलों में छुट्टी नहीं है, फर्जी आदेश हुआ वायरल

bageshwar school holiday fake order ये पूरा मामला कुमाऊं के बागेश्वर जिले का है। यहां एक फर्जी आदेश वायरल हुआ है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
bageshwar school holiday 19 july: Fake order of leave in schools viral in Bageshwar
Image: Fake order of leave in schools viral in Bageshwar

बागेश्वर: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर है। यहां एक जिले में एक बार फिर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश का फर्जी आदेश वायरल हो गया।

Schools holiday Fake order viral in Bageshwar

शरारती तत्वों ने पुराने ऑर्डर की कॉपी में छेड़छाड़ कर दी और उसके बाद उसे वायरल कर दिया। जी हां ये पूरा मामला कुमाऊं के बागेश्वर जिले का है। यहां एक फर्जी आदेश वायरल हुआ है। आदेश में 19 और 20 जुलाई को जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी होने के बात एडिट कर के लिखी गयी है। उधर जिला प्रशासन का कहना है कि स्कूलों में छुट्टी का इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया गया। ये आदेश पूरी तरह से फर्जी है। इस मामले के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। जिला प्रशासन फर्जी आदेश वायरल करने वाले अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, बागेश्वर शिखा सुयाल ने बताया कि बीती रात करीब 10 बजे फर्जी आदेश वायरल हुआ है। जिले में सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र खुले है। मामले में कार्यवाही की जा रही है।