Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में मौसम ने नाक में दम कर दिया है। मॉनसून की शुरुआत ही आपदा के साथ हुई है।
भारी बारिश के अलर्ट के बीच पिथौरागढ़ में हालात बेकाबू हो रहे हैं। पिथौरागढ़ में देर रात बादल फट गया है। इस दौरान गुंजी- कालापानी को जोड़ने वाला बैली ब्रिज भी मलबे में दब गया है, जबकि कई स्थान पर सड़कें ध्वस्त हो गई हैं। बृजेश होतियाल ने बताया कि मंगलवार की रात बादल फटने के कारण नाग पर्वत से निकलने वाले नचेती नाले का पानी एकाएक बढ़ गया। जिसके चलते पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा भी आ गया। पुल ध्वस्त होने से कालापानी से लिपुलेख तक वाहनों का आवाजाही बंद हो गई है। आगे पढ़िए
उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा हुआ है। राजधानी देहरादून समेत कई पहाड़ी इलाकों में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। वहीं, मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी जिलों में बुधवार और बृहस्पतिवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, 21 जुलाई को प्रदेशभर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और देहरादून में कहीं-कहीं तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की संभावना है। 21 जुलाई तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।