देहरादून में शुरू होने जा रही है टिहरी की ऐतिहासिक रामलीला, जानिए 1952 का वो इतिहास

Dehradun Tehri Garhwal Ramlila देहरादून में फिर होगी पुरानी टिहरी की ऐतिहासिक रामलीला, 1952 से जुड़े हैं तार, जान लीजिए संक्षिप्त इतिहास
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Dehradun Tehri Garhwal Ramlila: Historical Ramlila of Tehri Garhwal in Dehradun
Image: Historical Ramlila of Tehri Garhwal in Dehradun

देहरादून: पुरानी टिहरी की ऐतिहासिक रामलीला के बारे में कौन नहीं जानता। 1952 से चल रही इस रामलीला का मज़ा अब देहरादून वाले भी ले सकेंगे।

Historical Ramlila of Tehri in Dehradun

जी हां, इस रामलीला को पुर्नजीवित किया जाएगा। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून” द्वारा ये फैसला लिया गया है। इस बार देहरादून के “टिहरी नगर” में पुरानी टिहरी की रामलीला का आयोजन किया जाएगा। 1952 से पुरानी रामलीला अपने-आप में ही खास है और इसका एक विस्तृत इतिहास भी है। आगे पढ़िए

Tehri Garhwal Ramlila

समिति द्वारा बैठक में निर्णय लिया गया है कि पुरानी टिहरी की ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन आने वाले शारदीय नवरात्रों में किया जाएगा। 15 अक्टूबर 2023 से रामलीला का मंचन किया जाएगा। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून के अध्यक्ष अभिनव थापर ने बताया कि टिहरी की रामलीला अपने आप में बहुत बड़ा इतिहास समेटे हुए है। यह रामलीला 1952 से पुरानी टिहरी डूबने तक और टिहरी के जलमग्न होने के बाद अब नई टिहरी में कई वर्षो से की जा रही है। अब यह देहरादून में भी की जाएगी। जिससे देहरादून वाले भी नई टिहरी की रामलीला का आनंद उठा पाएंगे।