Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चल रहा है। सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं।
देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में भी शक्तिनहर के किनारे से अतिक्रमण हटाया जाएगा। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है। यूजेवीएनएल ने यहां से पहले चरण में 600 अवैध कब्जे हटाए थे, लेकिन अभी भी यहां 150 अवैध कब्जे व अतिक्रमण हैं, जिन्हें जल्द धराशायी किया जाएगा। निगम के अधिकारियों ने कब्जे चिह्नीकरण का कार्य तेज कर दिया है। चिह्नीकरण का काम पूरा होते ही निगम प्रशासन कब्जा करने वालों को नोटिस देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर देगा। आगे पढ़िए
बता दें कि डाकपत्थर से कुल्हाल तक शक्तिनहर पावर चैनल के किनारे सैकड़ों की संख्या में अवैध कब्जे थे। सिंचाई से यूजेवीएनएल को जमीन हस्तांतरित होने के बाद निगम प्रशासन को सोलर प्लांट के लिए यहां खाली जमीन चाहिए थी। इसे देखते हुए निगम ने पहले चरण में डाकपत्थर से ढालीपुर तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान करीब 600 अवैध कब्जे हटाए गए। हालांकि खाली जमीन पर कुछ लोगों ने दोबारा कब्जा करने की कोशिश की, जिनके खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया गया। अब निगम प्रशासन यहां अतिक्रमण के खिलाफ दूसरे चरण का अभियान शुरू करने जा रहा है। खाली हुई जमीन पर सोलर प्लांट लगाने के लिए कंपनी को ऑर्डर दे दिया गया है। dehradun bulldozer action के बाद छह माह में यहां पर सोलर प्लांट लगा दिए जाएंगे।