सीमा हैदर पर बरसा हरिद्वार अखाड़ा परिषद, कहा- ये प्यार झूठा है

Seema Haider Sachin Love Story हरिद्वार अखाड़ा परिषद ने सीमा हैदर के प्रेम को झूठा करार दिया, कहा: मामले की जांच होनी चाहिए
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Seema Haider Sachin Love Story: Haridwar Akhara Parishad Speaks About Seema Haider
Image: Haridwar Akhara Parishad Speaks About Seema Haider

हरिद्वार: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का मामला इन दिनों खूब सुर्खियों में है।

Akhara Parishad Speaks About Seema Haider

पब्जी में हुए प्रेम के कारण पाकिस्तान से नेपाल और फिर भारत आई सीमा हैदर केस को हर कोई अपने अपने तरीके से आंक रहा है। इसी बीच अखाड़ा परिषद का बयान आया है। हरिद्वार अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने सीमा हैदर के प्रेम पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए हैं। इसी के साथ ही उन्होंने इस मामले में जांच की मांग की है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने सीमा हैदर की प्रेम कहानी को झूठा करार दिया है।केवल इतना ही नहीं, रविंद्र पुरी ने सीमा हैदर की जांच करने की वकालत भी की है। आगे पढ़िए

उन्होंने कहा है कि जांच से पता लग जाएगा कि सीमा हैदर सचमुच प्रेम करने भारत आई है या फिर जासूसी करने। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने कहा की इसकी जांच होना बहुत जरूरी है। वहीं सीमा हैदर से दो दिनों तक यूपी एसटीएफ ने पूछताछ की, जिसके बाद वो शुक्रवार को नोएडा वापस आ गई। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा वो सचिन के प्यार में इंडिया आई है। अगर उनको फिर से पाकिस्तान भेज दिया जायेगा तो वह मर जाएंगी। इसके साथ ही सीमा हैदर ने कहा कि उनको पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है कि वो उनको पाकिस्तान नहीं भेजेंगे। कुल मिलाकर अखाड़ा परिषद ने Seema Haider Sachin Love Story को झूठा करार दिया है।