Uttarakhand Weather Report 26 July खराब मौसम के चलते जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ सकती हैं। सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Report 26 July
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून संग आई मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। मौसम विभाग ने रविवार से 26 जुलाई तक प्रदेशभर में हल्की से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
Uttarakhand Weather Report 26 July
जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है, उनमें देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, पौड़ी और उत्तरकाशी जैसे 7 जिले शामिल हैं। यहां गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तीव्र बौछार के साथ बिजली चमकने की घटनाएं हो सकती हैं। खराब मौसम के चलते जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ सकती हैं। सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश से पहाड़ों पर जनजीवन अस्त व्यस्त है। अभी कुछ दिन और लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। बीते 24 घंटों में बागेश्वर में सबसे अधिक 44.1 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 800 फीसदी अधिक है। आगे पढ़िए
दूसरे नंबर पर चमोली रहा, यहां 61.1 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 523 प्रतिशत ज्यादा है। जबकि, प्रदेशभर में 41.1 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 196 फीसदी अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में 26 जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। बीते दिनों पौड़ी के थलीसैंण में और उत्तरकाशी के पुरोला में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। थलीसैंण-पीठसैंण-बुंगीधार मोटर मार्ग पर बगवाड़ी गांव के समीप पुल के एक हिस्से का पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे 80 गांवों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इसी तरह उत्तरकाशी में अतिवृष्टि एवं बादल फटने की घटना के कारण पुरोला, बड़कोट एवं डुंडा तहसील में कई लोग भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें।