Dehradun Religion Conversion क्षेत्र की महिलाओं का आरोप है कि शिक्षिका उनके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के बहाने उनका ब्रेनवॉश कर रही है। उन्हें दूसरा धर्म अपनाने को कह रही है।
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Dehradun female teacher conversion case
देहरादून: पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड में धर्मांतरण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कुछ समय पहले ऊधमसिंहनगर में प्रौढ़ शिक्षा केंद्र के बहाने कुछ लोग स्थानीय निवासियों को धर्मांतरण के लिए उकसाते पाए गए थे।
Dehradun Tuition Teacher Conversion case
इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी। अब देहरादून में रहने वाली एक शिक्षिका पर गंभीर आरोप लगे हैं। तीन महिलाओं ने शिक्षिका के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में महिलाओं ने आरोप लगाया कि ट्यूशन पढ़ाने की आड़ में शिक्षिका बच्चों का ब्रेनवॉश कर रही है। वो उन्हें लालच देती है। सेलाकुई थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि क्षेत्र निवासी शीला जाना, आराधना कश्यप और रीना ने तहरीर देते हुए बताया कि उनकी कॉलोनी में रहने वाली एक शिक्षिका उनके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। आगे पढ़िए
इस दौरान वो बच्चों का ब्रेनवॉश कर उन्हें धर्म विशेष को अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। साथ ही पैसे देने का लालच भी देती है। इतना ही नहीं शिक्षिका ने उनके बच्चों को धर्म विशेष से जुड़ीं किताबें भी दी हैं। इस मामले को लेकर महिलाओं ने शिक्षिका के घर जाकर जमकर हंगामा भी किया था। उस वक्त पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को शांत करा दिया था। उधर, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में प्रार्थना सभा के नाम पर बड़ी संख्या में धर्मांतरण केंद्र चलाए जा रहे हैं, जहां हिंदू धर्म से जुड़े लोगों का ब्रेनवॉश कर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ऐसे सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। बता दें कि इसी साल जून में श्रीनगर में भी पिता-बेटे पर एक युवती को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का आरोप लगा था। आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम-2018 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।