Uttarakhand Weather Update 27 July मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन बारिश के दौरान सड़क मार्गों और राजमार्गों के बंद होने की आशंका जताई है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 27 July
देहरादून: मानसून का सीजन पहाड़वासियों के लिए आपदा और संकट साथ लाता है। इन दिनों पर्वतीय इलाकों में लगातार बारिश हो रही है।
Uttarakhand Weather Update 27 July
जिससे जगह-जगह बादल फटने की घटनाएं हो रही हैं, सड़कें सैलाब में बही जा रही हैं। प्रदेशभर में चार नेशनल हाईवे समेत 337 सड़कें बंद हैं। लोग राहत मिलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इंतजार खत्म होता नहीं दिख रहा। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश भर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले के कई इलाकों में बिजली चमकने के साथ ही भारी बारिश हो सकती है। अब सड़कों का हाल भी जान लेते हैं। प्रदेश में चार नेशनल हाईवे, 23 स्टेट हाईवे, नौ मुख्य जिला मार्ग, सात जिला मार्ग, 152 ग्रामीण सड़कें और 117 पीएमजीएसवाई की सड़कें बंद हैं।
चमोली में बदरीनाथ नेशनल हाईवे गौचर के पास कमेड़ा और पांडुवाखाल से कर्णप्रयाग के बीच कालीमाटी के पास बंद है। यहां चट्टान खिसकने से दो प्रमुख मार्गों का बड़ा हिस्सा धंस गया। इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग 94 बड़कोट, डाबरकोट और खराड़ी में दो जगह बंद है। एनएच 72-ए राष्ट्रीय राजमार्ग त्यूनी-चकराता-मसूरी-बाटाघाट मलबा आने के कारण दो जगह बंद है। टिहरी में लछमोली-जामणीखाल राज्य मोटर मार्ग बगवालधार के पास पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। सड़कों के बंद होने से सैकड़ों ग्रामीण क्षेत्रों का मुख्यालय से संपर्क कट गया है। हजारों की आबादी प्रभावित हुई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन बारिश के दौरान सड़क मार्गों और राजमार्गों के बंद होने की आशंका जताई है। ऐसे में यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की सटीक जानकारी (Uttarakhand Weather Update) लेना न भूलें।