देहरादून में प्लॉट खरीदने वालों से धोखा, यहां चल रही थी अवैध प्लॉटिंग, MDDA ने लिया एक्शन

illegal plotting in Dehradun दून में जमीन-मकान लेते हुए सावधान रहें। धर्मावाला चौक, शंकरपुर रोड और सहसपुर में बिना लेआउट के प्लाटिंग की जा रही थी।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Dehradun illegal plotting: MDDA stopped illegal plotting in Dehradun
Image: MDDA stopped illegal plotting in Dehradun

देहरादून: राजधानी देहरादून में प्लाट-फ्लैट खरीदते हुए सावधान रहें। यहां जमीन की खरीद-फरोख्त में फर्जीवाड़े के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

illegal plotting in Dehradun

जगह-जगह अवैध प्लॉटिंग हो रही है। देर से ही सही मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने इस पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में एमडीडीए ने दून में 85 बीघा जमीन में अवैध प्लाटिंग रुकवाई। सोमवार को सबसे पहले एमडीडीए की टीम धर्मावाला चौक, शिमला बाईपास क्षेत्र में पहुंची। यहां टीम ने 20 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग का काम रुकवाया। इसी तरह शंकरपुर रोड पर 40 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग रुकवाई गई। कैंचीवाला, सहसपुर में 25 बीघा भूमि पर बिना लेआउट प्लाटिंग का काम रुकवाया गया। अवैध रूप से बन रहे फ्लैट और दुकानों के खिलाफ भी एमडीडीए ने कार्रवाई की है। आगे पढ़िए

हरभजवाला, शिमला बाईपास रोड पर अवैध रूप से बन रहे तीन फ्लैट को सील कर दिया गया। इसी तरह चूना भट्टा, रायपुर रोड में भी अवैध रूप से बन रही दुकान को सील किया गया। संयुक्त सचिव की ओर से टीम को अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। एमडीडीए जहां अवैध प्लॉटिंग (illegal plotting in Dehradun) के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है तो वहीं नगर निगम की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मौजा मालसी क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। यहां नगर निगम की टीम ने 770 वर्ग मीटर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अतिक्रमणकारियों ने यहां कच्चे मकान बनाए हुए थे, जिन्हें जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। इसके बाद संबंधित भूमि पर नगर निगम के स्वामित्व का बोर्ड लगाया गया।